logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परिवार परामर्श केंद्र में 35 मामलों की सुनवाई, 6 दंपतियों का हुआ समझौता

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को आयोजित सत्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुए इस आयोजन में कुल 35 पत्रावलियों पर विचार किया गया, जिनमें से 6 दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर उन्हें साथ रहने के लिए विदा किया गया।

परामर्श केंद्र में आए अधिकांश मामलों में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद, शराब के सेवन के बाद मारपीट, आर्थिक समस्याएं और आपसी अविश्वास जैसे मुद्दे सामने आए। थाना सिंधौली, रोजा और सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्रों से जुड़े मामलों में दंपतियों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया और आपसी संवाद स्थापित कराया गया। इसके बाद सभी 6 दंपति आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने को तैयार हो गए। पुलिस की इस पहल से कई परिवार टूटने से बच गए।

इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला परामर्शदाता शशिप्रभा कौशल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

1
774 views

Comment