*भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर बदनावर में इस वर्ष भव्य, आयोजन की तैयारियां जोरो पर हैं।*
बदनावर-धार : AIMA Social Media Activist/Journalist *भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर बदनावर में इस वर्ष भव्य, आयोजन की तैयारियां जोरो पर हैं।* ब्राह्मण समाज द्वारा नगरभर में निमंत्रण कार्ड वितरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026, रविवार को महर्षि परशुराम गुरुकुल वाटिका (चंद्रलीला पैलेस के पीछे) भगवान परशुराम जी का विधिवत पूजन,अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा
शाम 5 बजे पंडरीनाथ मंदिर (दुर्गा चौक) से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। इस शोभायात्रा की विशेष आकर्षण भगवान परशुराम जी की सुसज्जित झांकी एवं रथ रहेगा, जिसमें विराजमान होकर भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पांच ढोलों की गूंज, जयकारों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
शोभायात्रा अंबेडकर चौराहा, बस स्टैंड, बैजनाथ महादेव मंदिर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गुरुकुल वाटिका पहुंचेगी। यहां भगवान परशुराम जी की आरती एवं पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें सभी समाजजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज द्वारा दिन भर अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे इसके साथ ही गौशाला में गाय माता को गुड़ एवं चारा डाला जाएगा, आयोजक ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें।