देवसर ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों को मार्च का नही मिला मानदेय....आखिर क्यो लापरवाही किसकी ?
जिला मुख्यालय के ब्लॉक देवसर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अनुज दुबे तथा जिला कोषालय में पदस्थ कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अतिथि शिक्षकों का माह मार्च का मानदेय आज दिनांक तक नही मिल पाया है जबकि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल का स्पष्ट आदेश है कि सभी कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय हर माह की 5 तारीख तक उनके खाते में डाल दी जाएगी किन्तु यहां के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पहले बजट उपलब्ध नहीं है,फिर पोर्टल अपडेट नहीं हुआ है ऐसा कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं जबकि 9तारीख को ही बजट आ गया और 13तारीख को पोर्टल अपडेट हो गया है। वर्तमान समय मे किसी को अपने बच्चों को प्रवेश दिलाना है या शादी विवाह में शामिल होना है किंतु किसी अधिकारी ने मानदेय भुगतान कराने में अपनी दिलचस्पी नही दिखाई आखिर इतना बिलम्ब क्यों?जिस तरह कार्य करवाने के लिए दवाब बनाया जाता है कड़े शब्दों में आदेश प्रसारित किए जाते हैं मानदेय काटने की धमकी दी जाती है या कहें तो मानदेय काट भी लिया जाता है तो क्या उसी तरह मानदेय दिलवाने या इन अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करने हेतु आदेश क्यो नही निकलते?उनका बेतन क्यों नहीं रोका जाता?क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी या सब ऐसे ही चलता रहेगा..