logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आचार्यकुलम, हरिद्वार में UPSC रैंक होल्डर नितेश यादव का प्रेरणादायक संवाद

हरिद्वार। आज आचार्यकुलम आवासीय विद्यालय में छात्रों के बीच एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें यूपीएससी रैंक होल्डर नितेश यादव शारीरिक विषमता के होते हुए भी किस तरह प्रयासरत रहते हुए सिविल सर्विसेज में जाने का मुकाम हासिल किया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला।
नितेश यादव ने अपने संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की कहानी बताते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत और सही दिशा ही सफलता की कुंजी है। जीवन में अनुशासन को बनाए रखने की उन्होंने सलाह दी।
उन्होंने अपने वक्तव्य में भगवत गीता के संदेशों का उल्लेख करते हुए बताया कि कर्म करते रहना ही सबसे बड़ा धर्म है। साथ ही, योगगुरु बाबा रामदेव जी के वचनों को याद करते हुए उन्होंने कहा— “विकल्प रहित संकल्प ही जीवन को बदल देता है।” इस विचार को अपनाकर उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन और दृढ़ता विकसित की, जो उनकी सफलता का मुख्य आधार बना।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका नितेश यादव ने सरल और प्रभावी तरीके से उत्तर दिया। इस संवाद ने विद्यार्थियों को न केवल प्रेरित किया, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी किया।
विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर नितेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपाध्यक्षा डॉ ऋत्मभरा शास्त्री जी, प्राचार्या स्वाती आदि शामिल रहे।

4
13 views

Comment