logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*शासकीय विद्यालय कारोदा का लगातार श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम 10 विद्यार्थियों को मिलेगी लैपटॉप की राशि*up

बदनावर-धार : AIMA Media राजू गजभिये
Social Media Activist/Journalist

कारोदा ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का 10वीं और 12वीं बोर्ड का विगत कई वर्षों से श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त हो रहा है। इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय की परीक्षा प्रभारी रजनी कुशवाह ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं में सभी 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें से 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में एवं 5 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं तथा 10 विद्यार्थियों ने शासन की महत्वपूर्ण योजना लैपटॉप के लिए पात्रता हासिल की है। 12वीं में 88.6 अंक प्राप्त कर छात्रा आरती प्रभुलाल चौधरी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं स्कूटी योजना के लिए पात्र हुई । छात्र शिवराज सिंह पंवार ने भी 76.4अंक प्राप्त कर छात्र शासन की महत्वपूर्ण योजना स्कूटी के लिए पात्रता हासिल की है। वहीं कक्षा 10वीं में सभी 38 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें से 32 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 10वीं की होनहार विद्यार्थी जयमाला अटोलिया ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस संबंध में प्राचार्य जितेन्द्र पांचाल के द्वारा बताया गया कि समय समय पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन , लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त अध्ययन सामग्री,विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से विद्यालय लगातार बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा परिणाम दे रहा है। पिछले वर्ष भांति इस बार भी विद्यालय के 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त हुआ है।लैपटॉप योजना के तहत 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹25000 मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
इस विशिष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने स्कूटी के लिए पात्र दोनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

6
459 views

Comment