“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त
छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध परिवहन ह
“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त
छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध परिवहन हो रहे 4 कबाड़ लोड ट्रकों को पकड़ा
4 आरोपी चालक गिरफ्तार— सभी ट्रकों में अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं
कुल 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त— 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जप्ती कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की लगतार कार्रवाई जारी है— एसएसपी शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 18 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। इसी क्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस द्वारा थाना बेरियर के पास सघन नाकेबंदी कर कोरबा की ओर से आ रहे चार कबाड़ लोड ट्रकों को पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल 81.02 टन लोहे का पाइप, एंगल एवं स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग34.13 लाख रुपये है, वहीं चारों वाहनों की कीमत करीब 48 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने बेरियर में नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG13LA3817 के चालक छोटे लाल यादव निवासी कोरबा, ट्रक CG12S1988 के चालक नरसिंग यादव निवासी कोरबा, ट्रक CG12S1525 के चालक छबिनाथ प्रसाद निवासी कोरबा तथा ट्रक CG12S5839 के चालक अरविंद कुमार सिंह निवासी कोरबा को पकड़ा गया। चारों वाहनों में भारी मात्रा में लोहा, टीना, एंगल एवं