logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरजपुर साड़ी घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस का हल्लाबोल

सूरजपुर,17 अप्रैल 2026 (AIMA MEDIA)। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी वितरण में हुई अनियमितताओं को लेकर सियासत गरमा गई है महिला कांग्रेस ने इस मामले को साड़ी घोटाला करार देते हुए मोर्चा खोल दिया है छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सूरजपुर के अग्रसेन चौक पर महिला कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष आनंद कुंवर एवं महिला कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया गया बड़ी संख्या में जुटी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंगनबाड़ी बहनों को बांटी जा रही साडि़यों की गुणवत्ता बेहद खराब है और इनकी सप्लाई में भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई है प्रमुख आरोप और मांगें।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्षों ने मीडिया से चर्चा करते हुए निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई साडि़यों का स्तर बेहद निम्न है जो वितरण के मानकों के विपरीत है,साड़ी सप्लाई के ठेके और खरीद प्रक्रिया में बड़े स्तर पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के दावे किए गए हैं महिला कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है पुतला दहन के पश्चात महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस साड़ी घोटाले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं

6
338 views

Comment