उरई महिला अस्पताल से बाइक चोरी — सुरक्षा पर बड़ा सवाल!
जालौन के उरई स्थित महिला अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इलाज के लिए आए एक तीमारदार की मोटरसाइकिल अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई। हैरानी की बात ये है कि पीड़ित के पास पार्किंग की पर्ची मौजूद है, लेकिन गाड़ी गायब! मामला तब और गंभीर हो गया जब CCTV कैमरे चेक करने की बात हुई — पता चला कि कैमरे कई दिनों से बंद पड़े हैं।
❓ जब पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, तो क्या सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं बनती?
❓ अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अगर वाहन सुरक्षित नहीं, तो आम जनता आखिर कहां सुरक्षित है?
📌 पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और गाड़ी बरामद करने के साथ-साथ पार्किंग ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।