जनसुनवाई में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं – झांसी पुलिस का सराहनीय प्रयास
आज पुलिस कार्यालय झांसी में SSP झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक फरियादी की बात को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। झांसी पुलिस का यह कदम आम जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।