logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुहम्मदाबाद की बहू बनीं इनकम टैक्स अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर... गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र

मुहम्मदाबाद की बहू बनीं इनकम टैक्स अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर...
रिपोर्टर :- हरिओम कुमार
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व एवं जिला पंचायत सदस्य लाल जी यादव के परिवार के लिए गर्व का क्षण है। परिवार की बहू ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर इनकम टैक्स अधिकारी के पद को प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मुहम्मदाबाद क्षेत्र, गाजीपुर जनपद और उत्तर प्रदेश के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गई है। युवाओं के लिए यह सफलता इस बात का संदेश है कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
क्षेत्रवासियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों और बहुओं की उपलब्धियां समाज को नई दिशा देती हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे अपने पद पर रहकर देश सेवा करें और आगे भी नई ऊंचाइयों को छूती रहें।
पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

#Ghazipur #Mohammadabad #UPNews #IncomeTaxOfficer

1
58 views

Comment