logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ के लिए अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित

मांगरोल दिनांक 16 अप्रैल 2026 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद जैन भाया विधायक अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र मेघा राम प्रभारी विधानसभा अंता मांगरोल हंसराज मीणा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला बारा रामचरण मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म राज मेहरा सत्यनारायण मीणा सत्यनारायण चौधरी डॉ इजहार खान महावीर पाचाल राम प्रसाद बैरवा सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मांगरोल कौशल सुमन गजानंद रैगर रामस्वरूप बैरवा ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद पूर्व चेयरमैन आदि सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण उपस्थित थे। विधायक महोदय अंता मांगरोल ने कहा कि संगठन को मजबूत करना आज वर्तमान की बहुत आवश्यकता है। अगर संगठन मजबूत रहेगा हम मजबूत रहेंगे। लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक होगे। आज भाजपा की सरकार लोकतंत्र को तोड़ने का काम कर रही है। विधानसभा प्रभारी ने कहा कि संगठन में मंडलवार जो समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं कृपया वह समय पर बनाने का प्रयास करें। मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष समितियो की बैठक कर उनसे नियमित संपर्क करते रहे।

2
58 views

Comment