logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिवान की जमीन से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है।
ग्राम सभा गनेशपुर और सेकुई के बीच सिवान की जमीन से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सिवान क्षेत्र में लगातार मिट्टी निकासी की जा रही है, जिससे जमीन की स्थिति प्रभावित हो रही है। नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस कार्य से प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले को संज्ञान में लेते हुए निचलौल एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
इस प्रकार के खनन से सिवान की भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका है और भविष्य में कृषि कार्य पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

6
678 views

Comment