logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

20 लाख के पाउंड से भरा गुम बैग लौटाया


20 लाख के पाउंड से भरा गुम बैग लौटाया

अमृतसर| सचखंड श्री हरमंदर साहिब में दर्शन के लिए आए इंग्लैंड के एक परिवार का गुम हुआ बैग शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों ने ढूंढकर सौंप दिया। बैग में एक पासपोर्ट और 20 लाख के पाउंड थे। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री दरबार साहिब के इन कर्मचारियों को खास तौर पर सम्मानित किया जिन्होंने ईमानदारी और लगन से अपनी ड्यूटी निभाई।




धामी ने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर दिन श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकने आते हैं और शिरोमणि कमेटी द्वारा तैनात स्टाफ हमेशा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोशिश करता है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने कई बार श्रद्धालुओं का खोया हुआ सामान ढूंढकर उन्हें सौंपा है। इस मौके पर कुलवंत सिंह मन्नन, बलविंदर सिंह काहलवां आदि मौजूद थे ।

5
98 views

Comment