logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भूपदेवपुर में कोयला लोड ट्रेलर का कहर : सिंघनपुर रोड पर गर्भवती महिला को रौंदा, लाश के उड़े चिथड़े! गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम.. देखें रायगढ़।

भूपदेवपुर में कोयला लोड ट्रेलर का कहर : सिंघनपुर रोड पर गर्भवती महिला को रौंदा, लाश के उड़े चिथड़े! गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम.. देखें
रायगढ़। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में आज एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी पर सवार 33 वर्षीय गर्भवती महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान सिंघनपुर के पास कोयला लेकर जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG-13-AD-2483 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमा राठिया सीधे ट्रेलर के भारी-भरकम पहियों की जद में आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। स्कूटी पर सवार मृतका के पति और मासूम बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सड़क को दोनों ओर से घेर लिया है। ग्रामी�

11
603 views

Comment