थाना विशारतगंज पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गया
दिनांक 15.04.2026 को थाना विशारतगंज को सूचना प्राप्त हुयी कि 1. मो० अरबाज पुत्र रफाकत हुसैन निवासी बल्लिया थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र करीब 24 वर्ष अपने साथ अवैध स्मैक को लेकर कही बेचने जा रहा है। जिस सूचना पर थाना विशारतगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग्राम अंटूआ तिराहा पर अमि० को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
जनपद बरेली में मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.04.2026 को थाना विशारतगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 1. मो० अरबाज पुत्र रफाकत हुसैन निवासी बल्लिया थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र करीब 24 वर्ष को अंटूआ तिराहा पर 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरप्तारप किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना विशारतगंज पर मु०अ०सं० 72/2026 धारा 8/21 NDPS ACT. पंजीकृत किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया
गिरफ्तार अभियुक्त मो० अरबाज उपरोक्त द्वारा बताया कि मैं इधर-उधर से सस्ते दामों में स्मैक आदि खरीदकर अलग-अलग जगहों पर बेचता हूँ। इससे जो रुपये मिलते है उसी से अपना व अपने परिवार का खर्चा चलाता हूँ। बरामद स्मैक के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि आज मुझे कस्बा विशारतगंज में रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति मिला था, जिसका नाम पता मुझे मालूम नहीं है। उसी ने मुझे यह स्मैक सस्ते में बेची है। जिसे मैं मँहगे दामों में बाहर ले जाकर बेचने वाला था कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
मो० अरबाज पुत्र रफाकत हुसैन निवासी बल्लिया थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र करीब 24 वर्ष