logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*उन्नति पब्लिक स्कूल बदनावर का हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा*

बदनावर - धार :

*हायर सेकेंडरी विज्ञान संकाय में 24 में से 19 एवं वाणिज्य संकाय के 28 में 13 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की*

नगर के पेटलाद रोड पर स्थित उन्नति पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं व 10वीं की परीक्षा में इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है बच्चों ने कई उपलब्धियां प्राप्त की। हायर सेकेंडरी विज्ञान संकाय में 24 में से 19 एवं वाणिज्य संकाय के 28 में 13 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

कक्षा 12वीं में (विज्ञान संकाय) की छात्रा अंजली सक्सेना ने 93.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं रिधिमा राठौर (विज्ञान संकाय) की छात्रा 91.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही। छात्रा हर्षिता गंधर्व (विज्ञान संकाय) ने 90.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अलीना कुरेशी (विज्ञान संकाय) ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। और (वाणिज्य संकाय) में छात्रा खुशी नायक ने 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

*दसवीं में भी बच्चों ने किया कमाल*

वहीं हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में 60 विद्यार्थियों में से 36 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी में 17 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में छात्रा भानुप्रिया सिसोदिया ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्तिक शर्मा ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदर्श राठौड़ ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय संचालन समिति के डायरेक्टर, विद्यालय प्राचार्य एवं विद्यालय स्टॉफ ने बच्चों को सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0
80 views

Comment