logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनगंज क्षेत्र के गौरा चुरियारा नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल

हुसैनगंज क्षेत्र के गौरा चुरियारा नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल

फतेहपुर जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गौरा चुरियारा नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।
घायलों में संदीप की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया। वहीं रायबरेली जिला निवासी अमन और रनेश को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक अपना काम खत्म कर रायबरेली स्थित अपने गांव लौट रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
मामले में एसआई राकेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक अब ठीक हैं और उनका इलाज जारी है।

85
4196 views

Comment