logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

10 वीं के मेधावी को विद्यालय में किया गया सम्मानित

गोरखपुर। एसएनएसएस एकेडमी के मेधावी छात्र/छात्राओं को सीबीएसई कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में विद्यालय के निदेशक श्री उमेश चन्द्र श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या श्रीमती रुमा चक्रवर्ती ने विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर निदेशक श्रीवास्तव ने शिक्षक/शिक्षिकाओं को बच्चों के उचित मार्गदर्शन हेतु बधाई दिया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक 97% पाकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली अंशिका मल्ल ने सफलता का श्रेय शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ नियमित परिश्रम को दिया। अन्य छात्रों में प्रशंसा पाण्डेय 92.4%, श्रेयांस गुप्ता 89%, लक्ष्मी पासवान 88%, लक्षिका सिंह 86.4%, प्रखर श्रीवास्तव 86.2%, पलक यादव 85%, नदीम खान 78%, विशाल यादव 78% पाकर प्रशंसा के पात्र बनने के साथ- साथ प्रेरणा के स्रोत बनकर विद्यालय परिसर को खुशनुमा बना दिया। असिस्टेंट मैनेजर अभिनव श्रीवास्तव, स. असि. मैनेजर श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, शिक्षक सुभाशीष चक्रवर्ती, पवन कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सी पी सिंह, ज्योति गुप्ता, कल्पना सिंह, लीना जायसवाल इत्यादि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

14
856 views

Comment