शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार
🔶 *आतंकी हाफिज सईद का राइट हैंड आमिर हमजा को लाहौर में न्यूज चैनल के बाहर अज्ञात शख्स ने मारी गोली*
🔶लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, 251 वोटों से पारित प्रस्ताव- चर्चा में रहा कांग्रेस का रुख
🔶संसद में आरक्षण और परिसीमन बिल पर मचा भारी हंगामा, शाह बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण गैर- संवैधानिक है
🔶मैं लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हूं: प्रधानमंत्री नेतन्याहू
🔶खुलासा: ‘डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल’ केस में SIA की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी किए नामजद
🔶पहले ट्रंप, अब मैक्रों… 48 घंटे में दो महाशक्तियों ने पीएम मोदी को लगाया फोन
🔶सुप्रीम कोर्ट में चुनावों में वोटिंग अनिवार्य करने की मांग:याचिका खारिज; CJI बोले- जरूरत जागरूकता की है, हम किसी को मजबूर नहीं कर सकते
🔶यूपी के संभल में ईदगाह-इमामबाड़े को बुलडोजर से ढहाया:भीड़ जुटी तो अफसरों ने खदेड़ा; महिला बोली- मंदिरों पर एक्शन क्यों नहीं
🔶ममता का आरोप- भाजपा चुनाव में बम धमाके कराएगी:तमिलनाडु में एक्टर विजय का मेनिफेस्टो जारी, शादी में 8 ग्राम सोना और साड़ी देने का वादा
🔶दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए:पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित
🔶Iran War: 'परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान', ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान
🔶नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:कंपनी ने ऑफिस के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा; अब तक 7 गिरफ्तार
🔶Israel: 'हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे भारत, लश्कर-ए-तैयबा से हैं संबंध', इस्राली विदेश मंत्री का दावा
🔶दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : मोदी
🔶बंगाल-मतदान से 2 दिन पहले नाम जुड़ा,तो वोट कर सकेंगे:सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- सप्लीमेंट्री लिस्ट अपडेट करें; 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग
🔶महिला आरक्षण बिलः अखिलेश ने पूछा, भाजपा-शासित राज्यों में कितनी महिला सीएम, इसमें मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल किया जाए
🔶कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला
🔶दिल्ली: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार
🔶Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप; दिल्ली में चढ़ने लगा पारा
🔷MI vs PBKS: प्रभसिमरन और श्रेयस की शतकीय साझेदारी से पंजाब ने मुंबई को सात विकेट से रौंदा, शीर्ष पर पहुंची