logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उरई के घंटाघर मार्ग पर भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी


उरई। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल घंटाघर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम की समस्या देखने को मिल रही हैं। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बढ़ते वाहनों का दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। कई बार तो एम्बुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि जाम से राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर देखें और आमजन को जाम से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए।

✍️ रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
📍 जिला - जालौन, उरई उत्तर प्रदेश

1
0 views

Comment