logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रासायनिक कलर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें लोग - कलेक्टर

रासायनिक कलर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें लोग - कलेक्टर

मिलावटखोरों पर समय सीमा में हो दंडात्मक कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, सीएमएचओ, एसडीओपी अटेर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

कलेक्टर भिण्ड द्वारा बताया गया कि अभी गर्मी एवं शादी समारोह का सीजन चल रहा है खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं जाकर वहां परीक्षण कर सेम्पल लें और गलत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करें। मैरिज गार्डन, होटलों में विशेष तौर पर चैकिंग अभियान चलाया जाए और साथ में यह देखें कि खाद्य पदार्थों में रासायनिक कलर का उपयोग तो नहीं हो रहा है। इस समय गर्मी का सीजन चल रहा है इसलिए यह ध्यान रखा जाए कि मिलावटी खाद्य पदार्थों को खाने से कोई भी व्यक्ति बीमार न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में खाद्य अधिकारी भिण्ड द्वारा बताया गया कि मैरिज गार्डन, होटलों में रासायनिक कलर वाले पदार्थों का सेवन न किया जाए एवं दुकानदारों को समझाईस देकर उन्हें बताया जाए कि रासायनिक कलर का प्रयोग खाद्य पदार्थों में न किया जाए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

36
1089 views

Comment