logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

जब वैक्सीन उपलब्ध है तो एक भी बच्चा टीकाकरण से क्यों छूटे - कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय भिण्ड, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाईजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ भिण्ड ने बताया कि जिले में वर्तमान में 12724 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अटेंडेंस प्रोपर होनी चाहिए, अटेंडेंस ठीक से वेरिफाई करें। उन्होंने कहा कि अटेंडेंस के कारण किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का मानदेय नहीं रुकना चाहिए।
लेबर रूम की नियमित साफ सफाई कराने निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि जिले के बाहर कोई मरीज रेफर होकर ना जाए, ब्लॉक में या जिले में ही इलाज संभव हो, जिले के बाहर रेफर होने वाले मरीजों की संख्या कम हो।
कलेक्टर ने बीपीएम को निर्देशित किया कि एबीसीडी सर्वे के तहत् घर-घर जाकर जांच कराना सुनिश्चित करें, साथ ही सैंपल कलेक्शन और स्क्रीनिंग पर ध्यान दिया जाए। एबीसीडी सर्वे के डाटा को प्रोपर चेक करके ही फीडिंग की जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि जब शासन वैक्सीन उपलब्ध करा रही है तो एक भी बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटना चाहिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

38
1119 views

Comment