logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए सतत प्रयासरत – महापौर श्रीमती सोलंकी

विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से मिलेगी नई दिशा – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से महिला सशक्तिकरण रैली को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

#NariShaktiVandan कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न

महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को टाउनहॉल, मुरैना में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज में नारी शक्ति की भूमिका, महत्व एवं सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से महिला शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। इस रैली को महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर एवं प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश कुमार भार्गव ने संयुक्त रूप से रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउनहॉल पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने कहा कि नारी शक्ति का महत्व समझना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ‘‘सशक्त नारी, समर्थ समाज’’ के मूल मंत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इस दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने उज्ज्वला गैस योजना, स्व-सहायता समूह, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, जनधन योजना तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त अब विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर, श्रीमती रीना डंडोतिया एवं श्रीमती मंजू सिकरवार सहित अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा 10 से 25 अप्रैल 2026 तक ‘‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर श्रीमती भावना जालोन, श्रीमती गुड्डी खटीक, श्रीमती ममता तोमर, श्रीमती राधा सिकरवार, श्रीमती कल्पना सिकरवार, श्रीमती साधना जादौन, श्रीमती मीना जादौन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ओ.पी. पांडे एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

62
1384 views

Comment