टाइटन वर्ल्ड व टाइटन आई+ कॉम्बो स्टोर लॉन्च
रांची।हटिया स्थित सिंह मोड़ पर Titan Company Limited और Time & Vision द्वारा टाइटन वर्ल्ड व टाइटन आई+ का प्रीमियम कॉम्बो स्टोर लॉन्च किया गया। यह स्टोर खूँटी रोड पर सर्विस सेंटर के पास स्थित है, जिससे हटिया और आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर वॉच और आईवियर की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
टाइटन वर्ल्ड सेक्शन में टाइटन एज, रागा व अन्य ट्रेंडी वॉच कलेक्शन उपलब्ध हैं, जबकि टाइटन आई+ सेक्शन में इंटरनेशनल ब्रांड्स के आईवियर के साथ फ्री आई टेस्ट, एक्सपर्ट कंसल्टेशन और कस्टमाइज्ड लेंस जैसी सेवाएं दी जा रही हैं।यह स्टोर ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग और बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है।
लॉन्च कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।