logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अशोकनगर जिले के पिपरई में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ धर्मांतरण और शोषण का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने 'लव जिहाद' के एक संगठित सिंडिकेट का

अशोकनगर जिले के पिपरई में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ धर्मांतरण और शोषण का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने 'लव जिहाद' के एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज साजिश का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की बुर्का पहनकर अपने घर पहुंची, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में पता चला कि भोपाल के तीन मुस्लिम युवकों अल्तामश खान, आहत शेख और अरहान अली ने दोस्ती के जाल में फंसाकर इन लड़कियों को अगवा किया और भोपाल ले जाकर न केवल उनका धर्म परिवर्तन कराया, बल्कि जबरन निकाह कर उनके साथ कई बार दरिंदगी भी की।

पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक, यह पूरा मामला एक सुनियोजित सिंडिकेट की तरह चलाया जा रहा था। गिरोह का मुख्य आरोपी अल्तामश खान पीड़ित लड़की को मंडीदीप से बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया, जहां उसे डरा-धमकाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया गया और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसी तरह पीड़िता की दो अन्य सहेलियों को भी आहत और अरहान ने अपने चंगुल में लिया और उनका ब्रेनवाश कर बुर्का पहनने और इस्लाम अपनाने पर मजबूर कर दिया। आरोपी युवक आपस में गहरे दोस्त हैं और मिलकर मासूम लड़कियों को निशाना बनाकर उनके धर्म और पहचान को मिटाने का खेल खेल रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोकनगर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पिपरई थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट की गहराई तक जाने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। #MPKiBaat #shivpuri #burqa #hindugirl #ashoknagar #muslim #conversion #nikah #ReligionConversion #MPNews #MadhyaPradesh #ashoknagarpolice #bhopalnews

0
0 views

Comment