logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

त्रि नगर में मयंक शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

त्रि नगर। क्षेत्रवासियों ने सनातन तीर्थ सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मयंक शर्मा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सचिव, भारत विकास परिषद (केशव पुरम) श्री हिमांशु प्रजापति ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने श्री शर्मा को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे निरंतर जनसेवा में सक्रिय हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

3
267 views

Comment