logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी के एक पैटर्न को देखे हुए पुलिस का माथा ठनक गया था। पुलिस का खुफिया तंत्र मामले में फेल हुआ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी के एक पैटर्न को देखे हुए पुलिस का माथा ठनक गया था। पुलिस का खुफिया तंत्र मामले में फेल हुआ तो फिर एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी बहादुरी से इन मामलों के खुलासे के लिए आगे आने का निर्णय लिया। अंडरकवर रहीं। 14 दिनों तक उन लोगों के बीच घूमती रहीं। कहीं किसी से कोई जोर-जबरदस्ती से नहीं की। सब्र और बारीकी से तमाम बिंदुओं को खंगालती रहीं। चुपचाप दिखाई गई हिम्मत ने एसआई को एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में मदद। यह गिरोह राजधानी के ई-रिक्शों को चलते-फिरते अपराध के अड्डों में बदल चुका था। यह बड़ी सफलता 27 साल की सब-इंस्पेक्टर सिद्धि मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए एक अंडरकवर ऑपरेशन से मिली है।

एसआई सिद्धि मिश्रा की 14 दिनों अंडरकवर ऑपरेशन ने इस गिरोह के अनोखे, लेकिन बेहद असरदार काम करने के तरीके को उजागर कर दिया। यह गिरोह महीनों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरियां कर रहा था। इससे पीड़ित लोग हैरान और अनजान रह जाते थे। उनका तरीका देखने में बहुत सीधा-सादा लेकिन असल में बेहद शातिर था। गिरोह में शामिल एक महिला उल्टी करने का नाटक करती, दूसरी चुपके से पीड़ित को सेफ्टी पिन से चुभाकर उसे असहज कर देती।
#lucknow #lucknownews

0
0 views

Comment