logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कदवा गोलीकांड पर एक्शन: IG पूर्णिया ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, कटिहार और एसडीपीओ बारसोई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की।
पुलिस महानिरीक्षक ने विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।
इस निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द खुलासा करेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेगी। बीते दिन रास्ते को लेकर दो गोटू में हुई लड़ाई और गोलीबारी दो घायल।

4
198 views

Comment