logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं से खबर:प्रधान जी ढाबा का हुआ भव्य उद्घाटन, किसान यूनियन पदाधिकारी रहे मौजूद


बदायूं से खबर
प्रधान जी ढाबा का हुआ भव्य उद्घाटन, किसान यूनियन पदाधिकारी रहे मौजूद
बदायूं। दिनांक 15/04/2026 को समय रात्रि लगभग 8:00 बजे भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष परवेज आलम द्वारा मेडिकल कॉलेज के सामने हाईवे पर स्थित “प्रधान जी ढाबा” (गुड्डू भाई) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट, शेखूपुर विधानसभा अध्यक्ष स. अहमद अली, दातागंज विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य, तहसील अध्यक्ष बदायूं शिव कुमार, जिला मंत्री इश्तियाक भाई, सलीम गाजी, इस्तिकार भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने ढाबा संचालक गुड्डू भाई को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही क्षेत्र के विकास में ऐसे प्रतिष्ठानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
इस दौरान महात्मा टिकैत के सिपाही भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
रिपोर्ट: बदायूं

0
19 views

Comment