बदायूं पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड हटाने का पुलिस प्रशासन का आभार, ओमकार सिंह
बदायूं 15 अप्रैल 2026 आज प्राइवेट स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन की एक बैठक जिला बस ऑपरेटर्स समिति अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कि सवारियों को अच्छी सुविधा और सेवाएं देने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास किया गया।
बस ऑपरेटर्स ने तय किया कि आगामी एक MAy 2026 से हम बदायूं -उसावां, बदायूं -उसैत , म्याऊं हजरतपुर, दातागंज सहित कई रूटों पर बसों का टोकन चलाकर शीघ्र चलित व्यवस्था देंगे ।
बस ऑपरेटर्स ने 30 मार्च 2026 को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदया को दिया था जिसमें की भामाशाह पुलिस लाइन से चल रहे डग्गामार वाहन एवं वहां से संचालितअवैध स्टैंड हटाने की प्रार्थना की थी । सभी बसऑपरेटरों ने पुलिस प्रशासन का एवं विशेष कर पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गत दिनों में भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड एवं डग्गामार वाहनों रोकने की प्रक्रिया बहुत तेजी के साथ शुरू हो चुकी है जिससे कि पहली बार भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर आवागमन की सुविधा सरल हुई है और हमारा भी नुकसान होना बंद हुआ है।
बैठक जिला महासचिव जिला मुस्ताहिद खान,कोषाध्यक्ष राजू जैन उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, जिला सचिव पप्पू फारुकी, जिला सचिव मिंटू गुप्ता, संजय ,दिनेश अग्निहोत्री साजिद खान, बस ऑपरेटर वाजिद हुसैन, प्रदीप कुमार, रहीसुल, सब्बू अशरफ ,चंद्रपाल ,छोटेलाल, जमील अहमद, शहजाद आदि बस ऑपरेटर्स शामिल रहे।