logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मैहर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन बड़े तस्कर गिरफ्तार*



AIMA MEDIA NEWS
रिपोर्टर - इंजी. खेमचन्द कुशवाहा
मैहर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन और सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी की टीम ने अवैध शराब के तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अब इस तरह के गैरकानूनी धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस लंबे समय से इन तस्करों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए गुड्डू पटेल (हरदासपुर), महेंद्र चौरसिया (अमरपाटन) और धर्मेंद्र परौहा (धनवाही) को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े कारोबारी माने जाते थे और काफी समय से पुलिस के रडार पर थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले में सक्रिय सभी तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब मैहर में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। रात के अंधेरे में होने वाली ऐसी गतिविधियों पर अब पुलिस की कड़ी नजर है। साथ ही तस्करों को चेतावनी दी गई है कि वे या तो इस गैरकानूनी धंधे को तुरंत छोड़ दें या फिर जिले को अलविदा कह दें।

0
747 views

Comment