logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंह में सिरगेट, टेबल पर शराब और कॉपियों की चेकिंग…, शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां

महाराष्ट्र के लातूर में शिक्षा की गुणवत्ता का प्रतीक माने जाने वाले ‘लातूर पैटर्न’ की साख पर सवाल उठ रहा है. शहर के प्रतिष्ठित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के टीचर अजय कोकणे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर बैठकर शराब और सिगरेट पीते हुए छात्रों के एग्जाम की कॉपियां चेक करता दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अजय कोकणे को स्कूल से निकाल दिया गया.

महाराष्ट्र के लातूर में एक शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. वीडियो में शिक्षक अजय कोकणे नशे की हालत में छात्रों की कॉपियां जांचते नजर आए.

शहर के प्रतिष्ठित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के टीचर अजय कोकणे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर बैठकर शराब और सिगरेट पीते हुए छात्रों के एग्जाम की कॉपियां चेक करता दिखाई दे रहा है. इसके बाद तो लातूर में शिक्षा की गुणवत्ता का प्रतीक माने जाने वाले ‘लातूर पैटर्न’ की साख पर सवाल उठ रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक न केवल खुद नशे में धुत होकर पेपर चेक कर रहा है, बल्कि वह अपने उन दोस्तों को भी छात्रों के पेपर जांचने के लिए दे रहा है, जो खुद नशे में लड़खड़ा रहे थे. टीचर अजय कोकणे अपने दोस्तों के साथ शराब और सिगरेट की महफिल सजाए बैठा था. पार्टी के दौरान वह छात्रों की परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहा था.

छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने अहम कार्य में इस तरह की लापरवाही से अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही. कई अभिभावकों ने इसे शिक्षा व्यवस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वीडियो सामने आने के बाद लातूर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं.

नशे में धुत दोस्तों द्वारा पेपर पर लाल पेन चलाना छात्रों के अंकों और उनके करियर के साथ एक क्रूर मजाक है. वहीं, अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को कड़ी मेहनत और भरोसे के साथ स्कूल भेजते हैं, लेकिन अगर शिक्षक ही नशे की हालत में पेपर जांचेंगे तो बच्चों की मेहनत का सही मूल्यांकन कैसे होगा?

आपको बताते चले कि लातूर लंबे समय से ‘लातूर पैटर्न’ के कारण राज्यभर में बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए जाना जाता है. खासकर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में यहां के छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहता है.

लातूर की शिक्षणाधिकारी तृप्ती अंधारे ने स्कूल के प्रिंसिपल से इस विषय पर जल्द लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने जानकारी दी कि संबंधित शिक्षक अजय कोकणे को स्कूल प्रबंधन की ओर से नौकरी से हटा दिया गया है. वहीं, अभिभावकों का कहना है कि सिर्फ नौकरी से हटा देना ही उस शिक्षक के लिए काफी भी है, बल्कि सख्त से सख्त कार्रवाई कर उसे गंभीर सजा दिया जाए जिससे कि वह दुबारा कहीं भी रहे तो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ना कर सके.

10
445 views

Comment