logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंडर-16 क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर टीम को 10 विकेट हराकर अर्जित की लगातार तीसरी जीतः डा. रमन घई


अंडर-16 क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर टीम को 10 विकेट हराकर अर्जित की लगातार तीसरी जीतः डा. रमन घई

-लक्ष्यदीप, मनकरन, युवराज, अभिनव व मनन ने किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले दो दिवसीय मैच में होशियारपुर की टीम ने जिला नवांशहर टीम को 10 विकटों से हराकर अपने पूल में लगातार तीसरी जीत अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर में खेले गए दो दिवसीय मैच में नवांशहर की टीम ने टॉस जीत होशियारपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। जिसमें होशियारपुर की टीम ने 87.2 ओवरों में 221 बनाए। जिसमें लक्ष्यदीप संधू ने 56 रन, मनकरन सिंह ने 46 रन, मनन नारायण ने 22 रनों, कप्तान युवराज ठाकुर ने 24 रन, अमरप्रीत सिंह ने 18 रन, रमनवीर सिंह ने नवाद 14 रनों की योगदान दिया। नवांशहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए खुशकुमार गुप्ता, तरनवीर सिंह, मीनार वर्मा, महोम्मद अल्ताफ, सक्षम ने 2-2 विकट झटकाए। बल्लेबाजी करने उतरी नवांशहर की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बिखर गई तथा सारी टीम केवल 119 रन ही बनाकर पहली बारी में आल आउट हो गई।

नवांशहर की टीम ने पहली पारी की बल्लेबाजी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में फोलो-1 पर खेलते हुए केवल 125 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा खुशकुमार गुप्ता 40 रन, कृष्व सिक्का 15 रनों का योदगान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिनव प्रताप सिंह ने दूसरी पारी में 5 विकेट के साथ मैच में कुल 10 विकेट प्राप्त किए। होशियारपुर के आर्यवीर ने 3 विकेट, ईशान अत्रर ने 2 विकेट तथा रमनवीर ने नवांशहर के एक खिलाड़ी को आउट किया। मैच में दूसरी पारी में 27 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए होशियारपुर टीम ने 3 ओवरों में 10 विकटों से हराकर जीत अर्जित की। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई दी। होशियारपुर की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, प्रवीण कुमार, अनिल हंस, दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा व जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी टीम को बधाई दी। टीम की इस जीत पर जिला महिला कोच नरिंदर कौर व सहायक कोच निकिता कुमारी, कुलवीर हैप्पी, ने भी टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर टीम अपना अगला मुकाबला 18 और 19 अप्रैल को मोहाली के साथ मोहाली में खेलेगी और 21 और 22 अप्रैल को फतेहगढ़ साहिब के साथ होशियारपुर में खेला जाएगा।




0
0 views

Comment