logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार में मद्य निषेध टीम का बड़ा एक्शन: 144 लीटर शराब के साथ 14 तस्कर गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 144.895 लीटर शराब और पांच बाइक भी जब्त की गई।
मद्य निषेध टीम ने आलेपुर (बारसोई), डकैता टोला (मुफ्फसिल), भखरीपुर (मनसाही), कचौरा रोड व महमदपुर (कदवा), कमर भिट्ठा (कदवा), स्वान मधुबनी (बरारी), मदन सोहार चौक (बलरामपुर), राघोपुर (आजमनगर), कटिहार जंक्शन, पाल मार्केट, सिंगल टोला, हवाई अड्डा, मिर्जापुर पुल (कदवा) और रायनपुर (कदवा) समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान 31.400 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित देशी शराब, 17.500 लीटर विदेशी शराब व बीयर तथा 95.750 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मद्य निषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। न्यूज कटिहार राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल

1
99 views

Comment