ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें
लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग से सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख। लोगों की वर्षों की मेहनत, जरूरी सामान और अहम दस्तावेज आग में खाक। पीड़ित परिवारों की आंखों में दर्द और बेबसी साफ नजर आई।
लखनऊ: कुम्हरावा बिजली उपकेंद्र की 33KV सप्लाई ठप, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे। भीषण गर्मी के बीच बिजली-पानी का संकट गहराया।
प्रयागराज: औरैया में बुलडोजर कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अब 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई।
संभल: सरकारी जमीन पर बने अवैध ईदगाह और इमामबाड़े पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
दिल्ली: संसद का विशेष सत्र शुरू, आज महिला आरक्षण विधेयक पेश होने की संभावना।
नोएडा: मेट्रो स्टेशनों पर सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम ठप।
देवरिया: मामूली विवाद में रिश्तों का खून—भतीजे ने चाची की हत्या की, दो बच्चे घायल।
हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर बारातियों से भरी बस पलटी, चालक की मौत, कई घायल।
मुजफ्फरनगर: NDPS आरोपी को छुड़ाने के लिए परिवार पुलिस से भिड़ा, आरोपी मौके से फरार।
फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत।
कन्नौज: शराबियों के खिलाफ महिलाओं का विरोध, ठेका बंद कराने की उठी मांग।
गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।