logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जो मोदी जी अपनी ब्याहता पत्नी को सम्मान नहीं दे पाए, वो देश की आधी आबादी को क्या सम्मान दे पाएंगे मोदी- अजय राय



उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय जी-पूर्व मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास एवं सचिन रावत मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि जिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ब्याहता पत्नी को सम्मान नहीं दिया, जिसकी मांग में सिन्दूर डाल कर अपने घर लेकर आए थे, वो देश की महिलाओं को क्या सम्मान देंगे? महिलाओं के आरक्षण की बात नरेन्द्र मोदी का सिर्फ ढकोसला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं को सम्मान देती रही है। सबसे पहले सरोजिनी नायडू जी को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल तथा सुचित्रा कृपलानी जी को प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया फिर इंदिरा गांधी जी देश प्रधानमंत्री बनी उसके बाद श्रीमती प्रतिभा ताई पाटिल को देश का राष्ट्रपति बनाया और बाबू जगजीवन राम की पुत्री श्रीमती मीरा कुमार जी को लोकसभा का अध्यक्ष बनाया।

जहां तक महिला आरक्षण का सवाल है महिला आरक्षण बिल सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ही लेकर आई और राज्यसभाा में उसको पास भी कर दिया गया था। भाजपा यदि ईमानदार होती तो राज्यसभा से पास बिल को लोकसभा में पास करके 2014 से ही महिला आरक्षण लागू कर सकती थी, लेकिन इनका इरादा कभी भी महिलाओं को आरक्षण देने का नहीं था। पिछली बार भी जब यह महिला आरक्षण बिल लाए थे तब भी उसमें कई सवाल छोड़ दिए थे।

प्रेसवार्ता को आगे सम्बोधित करते हुए श्री अजय राय ने कहा कि नोएडा में जो घटना घटी है वह बताती है कि सरकार पूरी तरह से शासन चलाने में अयोग्य साबित हुई है और इस मुद्दे पर निर्णय लेने में असफल साबित हुई है। इसका परिणाम है कि नोएडा में आज कई लोग घायल हैं और जिन लोगों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लोगों को स्थाई नौकरियां दी जाती थी दूसरों की सरकार आने पर संविदा नौकरियां दी जाने लगी और भाजपा की सरकार में आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक वेतन भोगी के रूप में नौकरियां दी जा रही है जिसमें एक तरफ नौकरी सुरक्षित नहीं है दूसरी तरफ कम वेतन दिया जाता है और तीसरी तरफ वेतन का बड़ा हिस्सा आउटसोर्सिंग का ठेकेदार खा जाता है। उन्होंने कहा कि अर्न्ताराष्ट्रीय नियम भी है और कांग्रेस की सरकार में काम करने का समय मात्र 8 घंटे हुआ करता था जिसको भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। श्री राय ने मांग की है कि मजदूरों का वेतन कम से कम 25 हजार रूपये किया जाए और काम का समय 8 घंटे किया जाए।

3
88 views

Comment