निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी सम्मानित
कलेक्ट्रेट हरदोई में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने खंड शिक्षा अधिकारी संडीला डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। बताया गया कि संडीला तहसील अंतर्गत सहायक रजिस्ट्रीकरण चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत श्री त्रिपाठी ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त पोलिंग बूथों की सूची तैयार करने का कार्य शत-प्रतिशत मेहनत, लगन और ईमानदारी से पूर्ण किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रशासन ने प्रसन्न होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर संडीला ब्लॉक के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा अन्य कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्र, एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया व अन्य मजिस्ट्रेट व अधिकारी मौजूद रहे।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *