logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज -आग की रोकथाम के लिए एक साथ''

काशीपुर:-आज दिनांक 16.4.26 को अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में अग्निशमन सेवा सप्ताह के *तृतीय दिवस* में प्रभारी अग्निशमन श्री चंदन सिंह के नेतृत्व में फायर यूनिट काशीपुर द्वारा *श्री साई पब्लिक स्कूल* कुंडेश्वरी रोड काशीपुर व *गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल* चैती फॉर्म काशीपुर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा विद्यालय परिसर में कृत्रिम ठोस पदार्थ की आग जलाकर मोटर फायर इंजन से एक होज पाइप व मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया | जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तत्पश्चात एल0पी0जी गैस की आग को बुझाने का डेमो दिया गया |महोदय द्वारा स्कूल स्टाफ का छात्र-छात्राओं को को अग्नि सुरक्षा के प्रति क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

12
410 views

Comment