logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्लास्टिक पर लगे गी रोक सरकार बदलते ही कई नए सीएम सम्राट चौधरी दिए निर्देश


श्री रिची पाण्डेय, जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक थाम से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी, संदीप कुमार वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा बैठक में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए सर्व प्रथम नमामि गंगे परियोजना के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए ,गंगा नदी के प्रदूषित करने वाली सीतामढ़ी से होकर बहने वाली सहायक नदियों यथा:– बागमती नदी एवं लखनदेई नदी की धारा को अवरोध रहित एवं प्रदूषण मुक्त रखते हुए सतत् प्रवाहमान बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश सभी सदस्यों को दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता से अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश भी सभी सदस्यों को दिया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक-थाम से संबंधित टास्क फोर्स के सदस्यों को एकल उपयोग प्लास्टिक के रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान चलाने एवं पॉलीथीन कैरी बैग के थोक विक्रेताओं के यहाँ सघन छापेमारी कर सीतामढी जिला में एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों खासकर नगर निगम एवं विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारियों को इस आशय का सख्त निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी, द्वारा वायु प्रदुषण एवं ध्वनी प्रदुषण के विषयों पर भी चर्चा किया गया। अंत में पर्यावरण संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों से किये गये कार्यों का ससमय प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
सभी नगर निकाय को निर्देश दिया गया कि प्लास्टिक, थर्मोकोल के साथ पान मसाला गुटखा को लेकर छापेमारी हर हाल में सुनिश्चित करें। कचरा डस्टबिन में डालने का सभी से अपील करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में बच्चों को प्लास्टिक यूज नहीं करने को लेकर जागरूक करें। सभी सिनेमाघर मैरेज हॉल में प्लास्टिक बैंड का बोर्ड लगाए।

5
78 views

Comment