एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, सारिया परवीन बनी विद्यालय टॉपर
रांची, 16 अप्रैल
एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के सत प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की छात्रा सारिया परवीन (पिता: मोहम्मद मंजूर आलम) ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर तरन्नुम परवीन (पिता: आबीर अंसारी) रहीं, जिन्होंने 92.4% अंक प्राप्त किए। वहीं, हिमांशु कुमार (पिता: विनोद कुमार सिंह) ने 92% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। वहीं, निदेशक कुणाल कश्यप ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि स्कूल शिक्षा की उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।