logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर अवधेश शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक ने किया सम्मानित


राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता

सवाई माधोपुर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर भरतपुर में आयोजित समारोह में भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने सेवा परमो धर्मः ग्रुप के सदस्य अवधेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शर्मा ने बताया कि सेवा परमो धर्मः ग्रुप में लगभग एक हजार सदस्य हैं जिनके सहयोग से ज़रूरतमंद बेसहारा लोगों का इलाज एवं आर्थिक सहायता, निर्धन एवं अज्ञात मृतकों का अंतिम संस्कार, गौसेवा, रक्तदान, शहीदों का सम्मान, वृक्षारोपण, राजकीय विद्यालयों में ऊनी वस्त्र वितरण आदि सामाजिक कार्य वर्षों से किए जा रहे हैं। समारोह में आमजन को सम्मानित किए जाने के क्रम में पुलिस थाना कोतवाली के इंचार्ज मदन लाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा सवाई माधोपुर जिले से अवधेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की अनुशंसा की गई थी। ग्रुप की ओर से अवधेश शर्मा ने कोतवाली इंचार्ज एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

6
182 views

Comment