MGGS आंजना में प्रतिभाओं को नवाजा
आजना : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आंजना ब्लॉक अरथूना में क्लास 10th का उत्कर्ष परिणाम देने वाले 27 विद्यार्थियों का अभिवादन सम्मान समारोह का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया सैमसन के मुख्य आतिथ्य, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार टेलर की अध्यक्षता , सुरेश पाटीदार ACBEO , मनोज जी शाह ACBEO, कमलेश कुमार जैन उपप्रधानाचार्य आंजना ,महेश चंद्र शाह प्रधानाचार्य भानो का पारडा, गोवर्धन पंड्या, प्रमोद शाह एवं गोवर्धनजी मकवाना के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में ब्लॉक में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने पर मनस्वी जैन , निकिता कटारा , जैनी जैन ओर अन्य सभी विद्यार्थियों 27 बच्चों का सम्मान पुष्पहार,पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेट कर अतिथियों ने सम्मानित किया । सीबीईओ माया सैमसन ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहने पर संस्था प्रधान पवन कुमार टेलर , सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त गुरुजन एवं अभिभावक उपस्थित थे।संचालन श्री रविन्द्र कुमार पाटीदार एवं आभार दिलीप पाटीदार ने माना ।