logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज

बाबागंज/प्रतापगढ़। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।*
*यह शोभायात्रा सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव पवन मिश्र के नेतृत्व में निकलेगी। यात्रा की शुरुआत संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल बूढ़े बाबा धाम से होगी। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए झींगुर, आजाद नगर, हीरागंज, महेशगंज, राजापुर बाजार और पाना का पुरवा होते हुए आगे बढ़ेगी।*
*शोभायात्रा का समापन भगौतीगंज, कल्याणपुर स्थित ढिगवस इंटर कॉलेज में किया जाएगा। आयोजकों के बताया है कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है इसके लिए सवर्ण आर्मी द्वारा जन-जन से संपर्क भी किया जा रहा है और उनको यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया जा रहा है।*
*प्रदेश सचिव पवन मिश्र ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाएं।*

0
377 views

Comment