बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को बड़ी छापेमारी की
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को बड़ी छापेमारी की। किशनगंज के नगर थानेदार (लाइन हाजिर) अभिषेक कुमार रंजन के पटना, किशनगंज और सारण स्थित 5 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई।
ईओयू टीम ने पटना के रामकृष्णानगर, किशनगंज के सरकारी आवास और कार्यालय, साथ ही सारण जिले के पैतृक घर और उमानगर स्थित मकान पर कार्रवाई की। 2009 बैच के दरोगा अभिषेक रंजन जिन्होंने सिर्फ 17 साल की नौकरी में 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली है यह संपत्ति उनकी आय से 115.66% अधिक है।
ईओयू के मुताबिक अभिषेक रंजन का किशनगंज में जमीन, बालू और शराब माफिया से कनेक्शन रहा है। आरोप है कि इनसे मिलीभगत कर उन्होंने अवैध कमाई की और संपत्ति जुटाई। विभागीय कार्रवाई के तहत किशनगंज एसपी ने उन्हें 11 अप्रैल को लाइन हाजिर कर दिया था और अब उनका निलंबन लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुछ और पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
#BiharNews #EOW #CorruptionCase #PoliceRaid #Kishanganj #BreakingNews #DAcase #IndiaNews #CrimeNews #Investigation