logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून: प्रेमनगर में भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा कसा, ईस्ट होप टाउन में कई आरोपियों को हिरासत में लिया

उत्तराखंड देहरादून: प्रेमनगर में भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा कसा, ईस्ट होप टाउन में कई आरोपियों को हिरासत में लिया
देहरादून, 16 अप्रैल 2026 – देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के ईस्ट होप टाउन में पुलिस ने अवैध भूमि कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जमीन पर कब्जा करने वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक, ये लोग लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कब्जों का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनमें कैलाश चौहान, प्रताप चौहान, मदन चौहान, राजेंद्र कुमार वर्मा, नीरज त्यागी उर्फ सोनू, राजकुमार राणा, अजय तोमर और विजय तोमर शामिल हैं। कुछ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
खसरा नंबर 870 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
जानकारी के अनुसार, इन लोगों ने खसरा नंबर 870 (गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि) सहित ईस्ट होप टाउन के कई खाता-खसरा नंबरों पर अवैध कब्जे किए हुए थे। यह भूमि उत्तराखंड सरकार के अधीन है और सर्वोच्च न्यायालय ने इसकी खरीद-फरोख्त पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद आरोपी गिरोहबंदी कर तहसील विकासनगर और मसूरी दून विकास प्राधिकरण (MDDA) के कथित संरक्षण में भारी निर्माण कार्य करवा रहे थे।
पूर्व में इस भूमि से जुड़े मामलों में संजय फौजी (वर्तमान में जेल में) और उसकी साथी सीमा नेगी का भी नाम सामने आया था। सीमा नेगी पर लगातार अवैध कब्जों को अंजाम देने के आरोप हैं।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अब देखना यह होगा कि तहसील विकासनगर इन अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करती है या फिर भू-माफियाओं का दावा तहसील के संरक्षण का सच साबित होता है।
यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों में राहत की लहर पैदा कर रही है, लेकिन कई लोग प्रशासनिक स्तर पर मिले-जुले होने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है

128
3788 views

Comment