रायगढ़ पुलिस की कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई : “महादेव पान मसाला” सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त
जिले में ट्रेडमार्क
रायगढ़ पुलिस की कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई : “महादेव पान मसाला” सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त
जिले में ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत पहली बड़ी कार्रवाई, उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले नेटवर्क पर सख्त प्रहार
सिंधी कॉलोनी स्थित दुकान व गोदाम से 61 हजार से अधिक कीमत के नकली सिगरेट पैकेट जब्त
दुकान संचालक गिरफ्तार, कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
आईटीसी कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई, असली ब्रांड से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पादों की बिक्री का खुलासा
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “नकली उत्पादों की बिक्री करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी”
रायगढ़, 16 अप्रैल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चक्रधरनगर क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी पक्की खोली स्थित “महादेव पान मसाला” सेंटर एवं उसके गोदाम में छापेमारी कर असली ब्रांड से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 61,310 रुपये है।
मामले में आईटीसी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सदानंद मिश्रा, नई दिल्ली द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी काफी समय से तंबाकू निर्माण और वितरण व्यवसाय में एक सक्रिय और प्रतिष्ठित उपस्थिति बनाए रखी है , आईटीसी ने तंबाकू उद्योग में गोल्ड फ्लेक, फ्लेक और कैपस्टन सहित कई अन्य प्रमुख ब्रांडों के स्वामित्व रखा है। कंपनी को रायगढ़ में बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट उत्पादों की बिक्री की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हु�