छत्तीसगढ़ में भीषण-गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां:20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, 1 मई से शुरू होना था;बढ़ते तापमान को देखते सरकार का फैसला
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।
Loading advertisement...
इससे पहले विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के तहत 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।