logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल चलो नाम लिखवाएं गूंजा नारा

म्योरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी में खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान भोला सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो उच्च प्राथमिक देवरी से गांव के कई कस्बों टोले में नारे लिखे हाथ में तख्ती लिए शिक्षा संबंधी बच्चों ने स्कूल चलो नाम लिखवाएं,आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे अनेक नारे लगाकर भ्रमण किया गया। दौरान अभिभावकों को भी सहयोग की अपील किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि गांव के प्रत्येक कस्बों से 6 से 14 वर्ष तक बच्चों को चिन्हित कर नामांकन करना सुनिश्चित किया जाए नामांकन का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो। सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा की अलख जगाना हम सबका कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व है। संचालन संकुल मनीष कुमार राय ने किया।एआरपी विजय पाल,शिवप्रिया,विवेक झा,संकुल शारदा प्रसाद, मनीष कुमार,अजय कुमार,अरुण अवस्थी,विक्रमा राम,गुड्डू,प्रभात,बिहारी,राजेंद्र,सीमा,संदीप कुमार अध्यापक शशि रंजन और अंजू, राकेश कुमार सिंह,उमेश कुमार,शर्मिला बेगम,वीरेंद्र पाण्डेय,राजीव राय,राजकुमार विश्वकर्मा,शिवकुमार सहित कई शिक्षामित्र शामिल रहे।

23
998 views

Comment