ग्राम पंचायत खिंवान्दी में स्वच्छता की व्यवस्था पूरी तरह से भगवान भरोसे
पाली जिला सुमेरपुर पंचायत समिति सुमेरपुर के ग्राम पंचायत खिंवान्दी में स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो रहा है कहने को तो राज्य सरकार हर महीने लाखों रुपया सफाई करने हेतु जारी करती हे पर रुपया कहा पर जा रहा हे इसकी कोई जानकारी नहीं है पूरे गांव की सफाई के लिए एक सफाई कर्मी से बात हुई तो उसने बताया कि पूरे गांव की आबादी 8 हजार के लगभग हे लेकिन उसे सिर्फ 20 हजार रुपए ही दिया जाता हे वो भी लंबे समय बाद इन 20 हजार में मजदूर ट्रैक्टर टोली आदि सब मुहैया मुझे करना पड़ता हे यदि हर महीने 60 या 70 हजार रुपए का भुगतान किया जाता है तो ही पूरे गांव की सफाई समय पर की जा सकती है