जमीन बंटवारे को लेकर भाई-भाई के बीच हुआ मारपीट
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई पर रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट का पीड़ित की नाबालिग बेटी ने वीडियो बनाया है।
बेटी ने ही एम्बुलेंस बुलाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल,
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कई वर्षों से चल रहा विवाद
दरअसल,
मारकुंडी बाजार निवासी श्रीकांत शर्मा पुत्र देवी प्रसाद शर्मा अपनी एक बेटी के साथ रहते हैं।
उनका जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर उनके छोटे भाई रमाकांत शर्मा के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच बुधवार सुबह करीब 10 बजे कहासुनी हुई,
जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बेटी ने बुलाया एम्बुलेंस
आरोप है कि रमाकांत शर्मा ने अपनी पत्नी सोनी और बेटे अमन के साथ मिलकर श्रीकांत पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में श्रीकांत गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।
घटना के दौरान मौजूद उनकी नाबालिग बेटी ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया,
जहां उनका इलाज चल रहा है।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
चोपन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी रमाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी और बेटे अमन के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।